Wednesday, August 20, 2025
Homeक्राइममायावती की भतीजी ने दर्ज कराया दहेज का केस,पति समेत 7 लोगों...

मायावती की भतीजी ने दर्ज कराया दहेज का केस,पति समेत 7 लोगों पर फ्लैट और 50 लाख मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR

हापुड़। उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद और मौसा ससुर पर दहेज की मांग का आरोप लगाया है। पीड़िता की शादी 9 नवंबर 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज में फ्लैट और 50 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने पीड़िता को प्रताड़ित भी किया। शुरुआत में कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को पीड़िता को कोतवाली बुलाकर उसके बयान दर्ज किए गए।

निकाह से पहले राजस्थान से पहुंची प्रेमिका, लौट गई बरात

राजस्थान की एक युवती को जब अपने प्रेमी की दूसरी जगह शादी की जानकारी मिली, तो वह सीधे सिंभावली थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान क्षेत्र के एक गांव के युवक से करीब चार साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और प्रेम संबंध बन गए। युवक लगातार शादी का वादा करता रहा। दो दिन पहले अचानक युवक ने युवती से बात करना बंद कर दिया। शनिवार को युवती को सोशल मीडिया से पता चला कि उसका प्रेमी गाजियाबाद में किसी और से शादी करने जा रहा है। इस खबर के बाद युवती तुरंत ट्रेन से सिंभावली पहुंची। इधर युवक अपनी बरात लेकर गाजियाबाद में ससुराल पहुंच चुका था। निकाह से पहले ही लड़की पक्ष को युवक के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिल गई। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया और बरात वापस भेज दी। थानाध्यक्ष सुमित तोमर के अनुसार राजस्थान की युवती ने युवक पर शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments