Tuesday, April 15, 2025
Homeवाराणसीग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन यूपी में नई कार्यकारिणी,महेंद्र नाथ सिंह 71 मतों से...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन यूपी में नई कार्यकारिणी,महेंद्र नाथ सिंह 71 मतों से जीते, बने नए प्रदेश अध्यक्ष

वाराणसी के तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। महेंद्र नाथ सिंह ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को 71 मतों के अंतर से हराकर नए प्रदेश अध्यक्ष बने। चुनाव प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हुई। नामांकन और नाम वापसी के बाद पर्चों की जांच की गई। दोपहर 12 से 2 बजे तक मतदान हुआ। कुल 310 मतदाताओं में से 254 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र नाथ सिंह को 171 और सौरभ कुमार को 100 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर कैप्टन वीरेंद्र सिंह, रामनरेश चौहान और ओमप्रकाश द्विवेदी चुने गए। महामंत्री पद पर डॉ. संजय कुमार द्विवेदी, केजी गुप्ता और नरेश पाल सिंह निर्वाचित हुए। प्रदेश सचिव पद पर नागेश्वर सिंह और ऑडिटर पद पर हौसिला प्रसाद त्रिपाठी निर्विरोध चुने गए। संगठन मंत्री अजय भाटिया समेत 5 लोग कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने।चुनाव में प्रदेश के 60 जिलों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. के एन राय और हरिद्वार राय निर्वाचन अधिकारी थे। वाराणसी जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments