Monday, June 2, 2025
Homeअयोध्याडा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में जूनियर छात्रों के स्वागत में फ्रेशर...

डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में जूनियर छात्रों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें एमए एमसीजे के छात्र प्रशांत पांडेय व बीवोक एमसीजे के नीरज मौर्य को मिस्टर फ्रेशर और बीवोक की छात्रा वैभवी आहूजा और शगुन जायसवाल को मिस फ्रेशर चुना गया।

इस कार्यक्रम में एमए एवं बीवोक के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कई मनोहारी प्रस्तुति दी। जिसमें छात्रा शगुन जायसवाल ने स्वागत गीत पर नृत्य कर सभी को मंत्रगुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विभाग समन्वयक डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी व विभाग के शिक्षक डॉ. राज नारायण पांडे और डॉ. अनिल विश्वा ने किया।

इस मौके पर डाॅ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को बताया कि अनुशासन और दृढ़ता से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आज मीडिया का काम बहुत ही चुनौती पूर्ण हो गया है। इसके लिए स्वयं को अपडेट रखना होगा। सटीक और सही जानकारी देना ही मीडिया का मुख्य उद्देश्य है। मीडिया के विद्यार्थी होने के नाते आपके पास शब्दों का भंडार होना चाहिए।

कार्यक्रम में संयोजन गीताजंलि मिश्रा, आशु शुक्ला, दिवाकर पाण्डेय, आदित्य शुुक्ला, प्रशांत मिश्रा, तन्या सिंह, दिवाकर चैरसिया, कामिनी चैरसिया, गौरव त्रिपाठी, सृष्टि त्रिपाठी ने किया। वरिष्ठ कर्मी लालजी मौर्य व छात्र-छात्राओं में सुगन्धा मिश्रा, वैभवी आहूजा, विवेक वर्मा, शिवांग चतुर्वेदी, आदर्श चैधरी, करन दूबे, निहारिका सिंह, खुशी, साम्भवी, सोनिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments