किछौछा नगर की दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में सीओ सिटी ने संभाली कमान
शोभायात्रा ने पूरे नगर का किया भ्रमण जगह-जगह पुष्प वर्षा रंग अबीर-गुलाल उड़ाया गया
नगरवासियों ने नम आंखों से मातारानी से दी विदाई और कहा मां अगले बरस जल्दी आना
अंबेडकर नगर। शरदीय नवरात्र का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है मातारानी जगत जननी शेरावाली के विराजमान होने के लिए तरह-तरह डिजाइनो का पंडाल बेहतरीन कलाकारों द्वारा बनाया जाता है जो फूलों से सराबोर और झिलमिलाते रंगीन लाइटों झूमरों से रंग रोगन देश के प्रसिद्ध देवी स्थलों मैहरवाली माता,वैष्णो माता, विंध्यवासिनी माता तरह-तरह के स्थानों का सजीव चित्रण करते हुए भव्य पंडालों को बनाया जाता है। जिसमें माता जगत जननी विराजमान होती हैं। नवरात्र के प्रथम दिन से ही माता की प्रतिमाओं का अनावरण होने के उपरांत दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाता है और यह पूरे शरदीय नवरात तक बड़े ही धूमधाम से पूरे हर्षोल्लास के साथ जश्न के साथ कार्यक्रम चलता है जिसमें बड़े-बूढ़े,बच्चे, महिलाएं युवक-युवतियां सभी लोग माता रानी के दरबार में पहुंचकर अपनी अर्जी लगाते हैं माता की पूजा-अर्चना करते हैं दर्शन करते हैं प्रसाद ग्रहण करते हैं और यह नजारा इतना शानदार होता है मानो की साक्षात माता जगदंबे विराजमान हो गई और सभी भक्तों को आशीर्वाद दे रही और सभी के मनोकामनाओं को पूर्ण कर रही हैं और जो भी अपने श्रद्धा भक्ति भाव से आता है यकीनन माता रानी उसकी झोली भरती हैं क्योंकि यह भक्तों की आस्था है।जो अपने आप में असीमित है जिसकी व्याख्या नहीं की जा सकती। इसी कड़ी में नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में शरदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लॉस के साथ मनाया गया। मातारानी के दर्शन के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से चलकर भक्तगण आते हैं माता के भक्तो का रेला नजर आता है। बताते चलें कि प्रतिमाओं का विसर्जन 16 अक्टूबर को शोभायात्रा(जुलूस )निकालकर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया। शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए भक्तगण ढोल बाजे नगाड़े और डीजे की धुन पर भक्ति में शराबोर नजर आ रहे थे।शोभायात्रा की शुरुआत किछौछा नगर चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने जोरदार जय माता दी की जयकारो के साथ केसरिया झंडा लहरा कर किया। भक्तगण अपने भक्ति भाव का प्रदर्शन करते हैं और जगह-जगह पूरे नगर में पुष्प की वर्षा की जाती है रंग अबीर गुलाल उड़ाए जाते हैं।माता के जयकारों से पूरा आसमान गुंजायमान हो जाता है। जयमाता दी, जय माता दी प्रेम से बोलो जय माता दी ,सारे बोलो जय माता दी ,सब मिलकर बोलो जय माता दी, काली माता की जय,प्रभु भोले शंकरनाथ के जयकारो से पूरा वातावरण सुगंधित हो जाता है। किछौछा बाजार में महाआरती का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संजय कश्यप और उनकी समिति द्वारा इस महाआरती का आयोजन किया गया।आरती का नजारा देखकर मानों कि जैसे संपूर्ण संसार भक्तिमय की धारा में बहता हुआ नजर आता है। सभी पंडालों के पदाधिकारी कर्मचारियों ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष भरत गुप्ता को माला पहनकर उनका स्वागत किया।नगर में जगह-जगह माता रानी की आरती उतारी गई। शोभायात्रा बढ़ते हुए शिशु मंदिर तिराहे पहुंचा जहां पर जगत जननी दुर्गामाता का मंदिर स्थित है मंदिर के ठीक सामने माता रानी की आरती उतारी जाती है जिसमें सीओ सिटी देवेंद्र कुमार, बसखारी थानाध्यक्ष ,केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष भरत गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र जायसवाल ने आरती उतारी और इसीक्रम में भक्तगणों ने माता की आरती उतारी।महिलाएं आंखों में आंसू लिए माता रानी से अगले बरस मां जल्दी आने की विनती करते हुए देवी पचरा गीत भक्ति गीतों से पूरे वातावरण को सुगंध कर देती हैं। यह भव्य शोभायात्रा जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचता है जहां पर रसूलपुर दरगाह की दुर्गा प्रतिमाओं का मिलन होता है। लोग एक दूसरे को माला पहनकर उनका स्वागत करते हैं और गले मढ़ इलते हैं। नगर पंचायत द्वारा जलपान का स्टॉल लगाकर हलवा चना पानी का लाभ माता रानी के भक्तगणों को पहुंचाया जाता है। नगर पंचायत द्वारा इस दौरान दी जाने वाली सारी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाता है सफाई कर्मियों द्वारा शोभायात्रा किया गया आगे सफाई का कार्य लगातार किया जाता है और पानी टैंकर साथ-साथ चलता रहता है अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। फिर प्रतिमाएं जुलूस में शामिल होते हुए घुरहूपुर पहुंचती हैं और फिर घुरहूपुर की प्रतिमाएं भी जुलूस में शामिल होती हैं। घुरहूपुर दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी द्वारा चेयरमैन ओमकार गुप्ता और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा अध्यक्ष भरत गुप्ता को माला पहनकर जोरदार स्वागत किया जाता है। वही डीजे की धुन पर भक्तगढ़ झूमते नजर आये और इसी क्रम में बढ़ते हुए बसखारी चौराहे पर पहुंचते हैं जहां पर प्रतिवर्ष की भर्ती मातारानी की आरती का आयोजन किया जाता है। चेयरमैन ओमकार गुप्ता,केंद्रीय दुर्गा पूजा अध्यक्ष भरत गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा चंद्रभान गुप्ता, विनोद कुमार,संजय कश्यप, द्वारा मातारानी की आरती उतारी और फिर वहां से प्रतिमाएं टांडा बलुआ घाट के लिए रवाना हो गई इस पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ सिटी देवेंद्र कुमार ने संभाली किसी भी प्रकार के अनहोनी या घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम नजर आया।किछौछा नगर से लेकर बसखारी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन और पीएसी बल की तैनाती नजर आ रही थी।जिससे नगर की शोभायात्रा निकलने से लेकर महिलाओं के विदाई के बाद घर वापसी तक प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त और मुस्तैद नजर आई। वहीं बसखारी थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ पूरी सरगर्मी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नजर आए जिसकी प्रशंसा नगर वासी करते हुए नजर आ रहे हैं। टांडा बलुआ घाट पहुंचने तक प्रशासनिक व्यवस्था सुरक्षा दृष्टि से प्रतिमाओं के साथ-साथ चलती रही और घाट पर पहुंचकर बहुत ही शांति प्रिय ढंग से बेहतरीन व्यवस्थाओं के साथ मातारानी के प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें बड़े बुजुर्ग महिलाएं युवा युवतियां नगरवासी राकेश अग्रहरी ,हरिशंकर अग्रहरि, अमित कुमार ,साहिल सोनी, सतीश गुप्ता, महेंद्र यादव ,कुर्बान गुप्ता, गोपाल चौरसिया, राजेंद्र गुप्ता ,चंदन जायसवाल, सचिन जायसवाल, संतोष कसौधन, मानस गुप्ता, दीपांशु कसौधन, आकाश यादव, मोहन, पंकज, विवेक, वर्षा, सुनीता, आस्था, विशाखा,आंचल, संगीता, बबिता, फूलमती, कैलाशा देवी, हरीपत्ती, नीलम, पूर्णिमा, वैजयंती माला, सरिता ,ममता हजारों भक्तगण मौजूद रहे।