Thursday, October 23, 2025
Homeआजमगढ़महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत लहरपार व बड़ागांव में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत लहरपार व बड़ागांव में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अरविन्द सिंह (मंडल ब्यूरो ) आजमगढ़। तहसील क्षेत्र बूढ़नपुर के विकास खंड कोयलसा अंतर्गत लहरपार एवं बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालयों में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षित होकर समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। यदि नारियां सशक्त होंगी तो राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।

इस अवसर पर मुनीर अहमद, बालेश्वर गिरी, श्रीराम सोनकर, सुनील उदय, अविनाश पाठक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अधिकार, सुरक्षा व विकास से जुड़ी जानकारियां दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments