Thursday, October 23, 2025
Homeअम्बेडकरनगरहंसवर बाजार में करवा चौथ की रौनक, पति की दीर्घायु के लिए...

हंसवर बाजार में करवा चौथ की रौनक, पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

हंसवर अंबेडकर नगर। बसखारी विकासखंड के हंसवर बाजार में शुक्रवार को करवा चौथ पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं द्वारा पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत को लेकर बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

सुबह से ही महिलाएं करवा चौथ से संबंधित वस्तुएं जैसे — करवा, चलनी, नारियल, चुनरी, फूल-माला, कुश, श्रृंगार का सामान आदि खरीदती नजर आईं। वहीं ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ देखी गई। बाजारों में सजी दुकानों पर महिलाओं ने उत्साह के साथ खरीदारी की।

शाम के समय महिलाएं पारंपरिक विधि-विधान के साथ व्रत रखकर चांद का दीदार करेंगी। चलनी से चंद्र दर्शन के बाद अपने पति का दर्शन कर जल अर्पण करके व्रत का पारण करेंगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा हंसवर बाजार के पिकेट पॉइंट पर कोई भी सुरक्षा कर्मी नहीं नजर आए। बाजार में कई बार जाम की हुई स्थिति आ गई। लोग घंटो जाम में फंसे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments