Tuesday, July 29, 2025
Homeबाराबंकीशिक्षित राष्ट्र का निमार्ण ही इण्डियन स्टूडेंट पॉवर का उद्देश्य:पंकज गुप्ता ‘पंकी’

शिक्षित राष्ट्र का निमार्ण ही इण्डियन स्टूडेंट पॉवर का उद्देश्य:पंकज गुप्ता ‘पंकी’

बाराबंकी। इण्डियन स्टूडेंट पॉवर ने अपना 9 वां स्थापना दिवस ग्यारह मार्च को दिव्य एकेडमी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। संगठन के संरक्षक पंकज गुप्ता पंकी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ केक काटकर व मिठाई खिलाकर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि संगठन विगत नौ वर्षों से युवाओं की प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का कार्य रहा है। संगठन प्रत्येक वर्ष डॉ.कलाम प्रतिभा खोज परीक्षा कराकर हजारों की संख्या में उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रोत्साहित करता है। प्रत्येक वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का कार्य लगातार जारी है। स्थापना दिवस के अवसर पर ही संगठन का विस्तार किया गया तथा संगठन की कार्यकारणी में बदलाव किया गया। संगठन अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया ने कहा कि आज के युवा छात्र ही देश का भविष्य और राष्ट्र के कर्णधार है। स्थापना दिवस के अवसर पर नई कार्यकारणी का गठन करते हुए सिद्धार्थ कनौजिया ने हिमांशु पटेल को बाराबंकी जनपद का जिलाध्यक्ष, अभिषेक व शादाब को जिला उपाध्यक्ष, विनीत वर्मा को जिला महासचिव, शिवम कनौजिया को सचिव, अविनाश वर्मा को जिला महामंत्री, आकाश वर्मा, अहिंषक, हिमांशु वर्मा को जिला संयोजक, अमित कुमार सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, सतीश शर्मा को मीडिया प्रभारी, अर्जुन धीमान, बृजेश गौतम को आईटी सेल प्रभारी तथा आकाश मिश्रा को कार्यसमिति के पद पर नियुक्त किया। संगठन के खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार सिंह तथा रवि धीमान को दी गई जबकि प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राघवेंद्र सुमन व विपिन राजपूत को दी गई। सभी पदाधिकारियों को संगठन संरक्षक पंकज गुप्ता पंकी,संगठन अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपिका कनौजिया, संगठन उपाध्यक्ष शिवा वर्मा ने नियुक्ति पत्र देकर तथा माला पहना सम्मानित किया। संगठन की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपिका कनौजिया ने बताया कि इण्डियन स्टूडेंट पॉवर महिलाओं को सम्मान दिलाने व उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सामिल करने हेतु प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन आशीष आरके ने किया। इस अवसर पर हिमांशु सैनी,विनय रावत, अमन प्रियदर्शी, अहिंशक, मोनू वर्मा, प्रिंस कनौजिया, दिव्य एकेडमी के संचालक संजय शर्मा सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments