Thursday, October 23, 2025
Homeअम्बेडकरनगरIGRS रैंकिंग में बसखारी थाना ने रचा इतिहास — जिले में प्रथम...

IGRS रैंकिंग में बसखारी थाना ने रचा इतिहास — जिले में प्रथम और प्रदेश में लगातार 15वीं बार नंबर-1

अंबेडकर नगर। जनता की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बसखारी थाना ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। प्रदेश स्तरीय IGRS (जन शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में बसखारी थाना ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं, लगातार 15वीं बार प्रदेश स्तर पर भी प्रथम रैंक हासिल कर बसखारी पुलिस ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

थाने के उत्कृष्ट प्रदर्शन और ऑनलाइन शिकायतों के समयबद्ध समाधान ने न केवल जिले में पुलिस की छवि को निखारा है, बल्कि जनता का भरोसा भी पुलिस व्यवस्था के प्रति और मज़बूत हुआ है।

पहले बसखारी थाना प्रदेश में द्वितीय स्थान पर था, लेकिन निरंतर मेहनत, टीम वर्क और बेहतर प्रबंधन की बदौलत अब उसने शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर कहा —

“यह सफलता पूरे थाना स्टाफ की मेहनत और जनता के सहयोग का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग नहीं, बल्कि जनहित में पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देना है।”

स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रशासन की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। उनका कहना है कि बसखारी थाना द्वारा शिकायतों को गंभीरता से लेकर समयबद्ध समाधान किया जाना वाकई प्रशंसनीय है। IGRS पोर्टल पर उच्च गुणवत्ता वाले निस्तारण ने क्षेत्र में पुलिस के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया है।

जिले में IGRS रैंकिंग (शीर्ष 11 थाने)

  1.  बसखारी थाना
  2. अहिरौली थाना
  3. इब्राहिमपुर थाना
  4.  भीटी थाना
  5. अकबरपुर कोतवाली
  6. सम्मनपुर थाना
  7.  राजेसुल्तानपुर थाना
  8.  कटका थाना
  9.  महरुआ थाना
  10. समसपुर (बेवाना) थाना
  11.  महिला थाना
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments