Friday, October 24, 2025
Homeअम्बेडकरनगरग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच शुरू होते ही विरोधी पर...

ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच शुरू होते ही विरोधी पर पलटवार

पीड़ित बृजेश कुमार जायसवाल

अंबेडकरनगर। विकासखंड अकबरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अरिया पहाड़पुर में ग्राम प्रधान संजय वर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम पंचायत निवासी राम जी जायसवाल ने शपथ पत्र के माध्यम से ग्राम प्रधान के खिलाफ जिला अधिकारी से जांच की मांग की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित कर दी, जिसके बाद ग्राम प्रधान के तेवर तल्ख हो गए।

आरोप है कि जांच से बौखलाए ग्राम प्रधान ने राम जी जायसवाल के पुत्र बृजेश कुमार जायसवाल को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रच डाली। ग्राम प्रधान द्वारा एक महिला मेट के माध्यम से अकबरपुर कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है।

वहीं, बृजेश जायसवाल ने बताया कि वह उक्त महिला को जानता तक नहीं है और ग्राम प्रधान द्वारा महिला को आगे कर फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस द्वारा बार-बार उसे अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत में इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। भ्रष्टाचार की जांच और फर्जी मुकदमे के इस प्रकरण ने स्थानीय शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments