Friday, October 24, 2025
Homeअम्बेडकरनगरहंसवर में ऐतिहासिक भरत मिलाप दोनों भाइयों का मिलन देख ग्राम वासियों...

हंसवर में ऐतिहासिक भरत मिलाप दोनों भाइयों का मिलन देख ग्राम वासियों के आंखों से छलका आंसू

हंसवर रामलीला समिति द्वारा शुक्रवार की रात में भरत मिलाप का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।‌ दिन डूबने के बाद रथ पर विराजमान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के मुख की स्वर्णिम आभा और जय श्रीराम के ऊर्जावान नारे के उदघोष, वर्षो पुरानी परंपरा को सहेजते हुए रंगविरंगी रंगोली के मध्य रुककर सम्मानित ग्रामवासियों द्वारा आरती और महिलाओं द्वारा गाये जाने वाले गीत कार्यक्रम में प्राण फूक देते हैं।

प्रभु राम के पहुंचने का समाचार हनुमान ने रथ से चलांग लगाकर भारत और शत्रुघ्न को दिया। इसके बाद दोनों भाई दौड़ पड़े भोर में रिमझिम फुहारों के साथ दोनों भाइयों का मिलन हुआ। इस बीच दोनों भाइयों के मिलन को देखकर ग्राम वासियों द्वारा जय घोष के नारे लगाए गए। देर शाम रामलीला मैदान से भगवान राम की रथ सवारी निकाली गई। वहां से निकलने के पश्चात रथ सवारी कटोखर चौराहे पर पहुंची जगह-जगह आरती उतार कर स्वागत किया गया।

हंसवर स्टेट संजय सिंह के आवास पर पूजन के बाद सवारी बहवा तक पहुंची। अध्यक्ष नारद विश्वकर्मा, व्यवस्थापक महेंद्र कुमार सोनी ने राम सीता लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया। दुर्गा मंदिर में स्थित भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद दिया। ‌ पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह तथा नायब तहसीलदार अमब्रीश सिंह पूरी रात सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। वही कार्यक्रम के दौरान सीओ टांडा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला समिति और भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष नाराज विश्वकर्मा तथा सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए प्रशासन, हंसवर थानाध्यक्ष एवम मित्रपुलिस , विद्युत विभाग, दुकानदार बंधु, सम्मानित ग्रामवासी एवम समस्त प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी बंधुओं को हृदय से आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments