Tuesday, August 19, 2025
Homeअम्बेडकरनगरहर घर तिरंगा अभियान 2025: जनपद में तिरंगे की गूंज, रैली और...

हर घर तिरंगा अभियान 2025: जनपद में तिरंगे की गूंज, रैली और प्रभात फेरी से गूंजे राष्ट्रप्रेम के नारे

अंबेडकरनगर। “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तृतीय चरण में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भव्य तिरंगा रैली और प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रप्रेम के संदेशों और स्लोगनों से युक्त तख्तियां थामे, ऊँचे स्वर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक रैली निकाली। बच्चों के साथ उनके अध्यापकगण भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे और उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बढ़ाई भागीदारी की अपील

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अभियान को जनसहभागिता का महाअभियान बताते हुए सभी तिरंगा वॉलंटियर्स और जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़ें। उन्होंने कहा—“हर नागरिक अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराए और तिरंगे के साथ खींची गई सेल्फी को www.harghartiranga.com पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रगौरव और एकता की भावना जन-जन में और अधिक प्रबल होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments