हंसवर अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के हंसवर मंडल में मंगलवार की शाम करीब 5:00 मंडल अध्यक्ष स्वदेश गौतम की अध्यक्षता में हंसवर श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा रैली के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व टांडा विधायक संजू देवी रही। तिरंगा यात्रा रैली के सयोजक अनूप गोस्वामी रहे। मुख्य अतिथि विधायिका संजू दवी द्वारा हरी झडी दिखा रैली को रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा रैली हंसवर बाजार से होते हुए भूलेपुर तथा बरही में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम से पूरा वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा रैली कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा तिरंगा यात्रा के दौरान भारी सख्या में पुलिस बल भी तैनात किए ताकि तिरंगा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न होने पाए। कार्यक्रम के दौरान क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष डॉ योगेंद्र मिश्र, शक्ति केंद्र सयोजक अशोक मौर्य, दुर्गा सिंह, सुरेंद्र पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष जवाहर मौर्य, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तौकीर अहमद, मंडल मंत्री कमलेश मौर्य अमित सिंह, वीरेंद्र मौर्य, हन्नु शुक्ला, सोनू गौड, विपिन कुमार मौर्य, माधुरी राजभर, ज्योति सिंह गौरव त्रिपाठी अंबुज शुक्ला के साथ-साथ भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकल गया तिरंगा यात्रा रैली
RELATED ARTICLES