हंसवर अंबेडकर नगर। गुरुवार को थाना क्षेत्र के डड़वा गांव के समीप अनियंत्रित गति से आ रही चार पहिया वाहन चालक ने दो महिलाओं को रौद दिया। महिलाओं को रौदने के बाद नियंत्रित होकर आगे बने पुलिया से टकराकर पलट गई। जिसमें वाहन चालक वह एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस दुर्घटना स्थानीय लोगों में दहशत फैल गया। तथा घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएससी बसखारी पहुंचा गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों महिलाओं को सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। तथा दूसरी महिला का इलाज चल रहा है। हंसवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी कुलदीप वर्मा पुत्र राम यज्ञ गांव के ही अमितेश पुत्र राम रूप के साथ वाहन संख्या यूपी 42 ए एम 3607 से हंसवर बाजार की तरफ आ रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार चार पहिया वाहन की गति कितनी तेज थी कि, कोई भी चपेट में आ सकता था। डड़वा गांव के समय पहुंचते ही चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो गई। तथा सड़क के किनारे आम के पेड़ों के नीचे बैठे प्रभावती पत्नी जोखू राम निवासी डड़वा तथा भग्गी देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी रामकरन निवासी कासिमपुर कर्बला थाना क्षेत्र जलालपुर जो जोखू राम की रिश्ते में मौसी लगती थी। हंसवर डड़वा पर रिश्तेदारी में आई हुई थी। को रौदते हुए पुलिया से टकराकर पलट गई। वाहन में फंसे कुलदीप वर्मा तथा अमितेश को स्थानीय ग्रामीणों ने घायल अवस्था में कार से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को सीएचसी बसखारी पहुंचा। जहां से दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वही इलाज के दौरान भग्गी देवी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन में सन्नाटा पसर गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। बताया जाता है की लक्जरी वाहन को कुलदीप वर्मा ने अभी लगभग तीन दिन पहले ही तरौली मुबारकपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष मिश्रा से खरीदा था। और कुलदीप वर्मा वाहन चलाने में अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं हुए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि, मामले में कोई प्रार्थना पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अनियंत्रित कार दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
RELATED ARTICLES