Tuesday, August 19, 2025
Homeअम्बेडकरनगरविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरंभ फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह एवं...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरंभ फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का भव्य आयोजन

अंबेडकर नगर। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करना किसी चुनौती से कम नही है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए सामाजिक कार्यो में अलग पहचान बना चुकी संध्या सिंह “समीप”द्वारा आरम्भ फाॅउण्डेशन की स्थापना की गई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में रविवार को आरम्भ फाउंडेशन के प्रथम कार्यक्रम के दौरान गोष्ठी व पर्यावरण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे संस्थाओ एवं व्यक्तियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह सुंदरलाल राम कॉलेज राम नर्सिंग राहुल नगर कॉलोनी अंबेडकर नगर में किया गया। गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण प्रताप सिंह, अध्यक्ष मां गायत्री जन सेवा संस्थान, लखनऊ एवं गुंजन वर्मा अध्यक्ष नीशू वेलफेयर फाउंडेशन, लखनऊ व विशिष्ट अतिथि डॉ. ज्योति वर्मा निदेशक, रामा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम रिंकल सिंह रघुवंशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों के बैज अलंकरण और फल की टोकरी से स्वागत के पश्चात स्वागत गीत हुआ। और सामाजिक कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्यपाल द्वारा सम्मानित संस्था अध्यक्ष संध्या सिंह द्वारा सभी का स्वागत करते हुए, आरम्भ फाॅउण्डेशन की नीव किन कारणों से पड़ी इस पर बताया गया। और साथ ही संस्था के उद्देश्यों को बताते हुए संध्या सिंह ने कहा कि, संस्था ने ऐसे सभी कार्यों को करने का लक्ष्य सुनिश्चित किया है। जिन कार्यों से समाज का, समाज में रह रहे लोगों का और राष्ट्र हित निहित हो, जो कदम या जो कार्य हमारे समाज की दिशा और दशा को बदल सके ऐसे सभी संघर्षों के लिए संस्था सदैव तत्पर रहेगी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण प्रताप सिंह द्वारा सभी समाजसेवियों का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि, सामाजिक कार्यों में सभी को सहयोग करना चाहिए। अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दूसरों की सोच को भी बदलना चाहिए। सम्मान समारोह में अयोध्या मण्डल के जनपद अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी व अम्बेडकरनगर से पधारे सभी संस्था अध्यक्षों एवं व्यक्तियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र से मुख्य अतिथि द्वारा अयोध्या से आकाश गुप्ता, आरजू, जागृति, सुल्तानपुर से अभिषेक सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, अमेठी से घनश्याम शर्मा, अम्बेडकरनगर से वीशू सलूजा, मानस वर्मा, राजन सुमन, आशुतोष सिंह, मो0 इसहाक अंसारी, सूरज गुप्ता, रवीन्द्र राजभर, प्रतिमा दास, बरकत अली, रेहान बरकाती, बृजेश राजभर, गब्बर गैंग एवं अन्य को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आरम्भ फाॅउण्डेशन की टीम नीलम पाण्डेय, मोनी श्री, एखलाक अहमद, कपिल देव शर्मा ’शाश्वत’, प्रियांशु शर्मा, ओम प्रकाश जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष संध्या सिंह ने गोष्ठी मे कहा कि, वर्तमान की स्थिति को देखते हुए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर विषेष कार्य करने की आवश्यकता है। गुंजन वर्मा ने कहां की ज्यादा से ज्यादा पौधें लगाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रियंका तिवारी ने किया। गोष्ठी एवं सम्मान समारोह के अंत में आरंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष संध्या सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments