Tuesday, August 19, 2025
Homeअम्बेडकरनगरपं० दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना की बैठक संपन्न

पं० दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना की बैठक संपन्न

अम्बेडकरनगर । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के बीहड़/बंजर/ जलभराव क्षेत्रों के सुधार एवं उपचार हेतु पं० दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 की कार्य योजना की प्रशासनिक स्वीकृत के उपरान्त बैठक आयोजित किया गया। अवगत कराना है कि शासनादेश संख्या-42/2024/496/1638905/12-5099/45/2022 दिनॉक 12 जून 2024 द्वारा प्रदेश के बीहड़/बंजर/ जलभराव क्षेत्रों के सुधार एवं उपचार हेतु पं० दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 की कार्य योजना की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खेत तालाब एवं आर०ए०डी० योजना का भी अनुश्रवण एवं समीक्षा किया । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्विबन्धित विभाग के अधिकारियो को उक्त के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि योजनाओं की जानकारी किसान तक पहुंचाई जाय।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी,भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, कृषक लाभार्थी तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments