हंसवर अम्बेडकर नगर। हंसवर थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर (हीरापुर) निवासी किन्नर रेखा सिंह के साथ रहने वाली उसकी साथी युवक गुड़िया (बदला हुआ नाम) का संदिग्ध हालत में शव छत पर बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नर गुड़िया देवरिया जिले के भलवनी थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक जिसका नाम राम विवाह पुत्र जयराम जो किन्नर रेखा सिंह के साथ लगभग 40 वर्षों से हंसवर थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर (हीरापुर ) में रहता था। प्रतिदिन की तरह बीती रात किन्नर गुड़िया (बदला हुआ नाम) खाना खाकर छत पर सोने चला गया। साथ में अन्य किन्नर साथी भी सो रहे थे। सुबह किन्नर रेखा सिंह उसे जागने गई तो मृत अवस्था में मिला। किन्नर गुड़िया के मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसकी सूचना स्थानिक थाने में दी गई। इस संबंध में थाना उप निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि, सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा उसके परिवार को सूचना दे दी गई है।
घर की छत पर संदिग्ध हालत में मिला किन्नर गुड़िया का शव
RELATED ARTICLES