अम्बेडकरनगर। बकरीद त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा पुलिस बल के साथ अकबरपुर तथा टाण्डा तहसील अन्तर्गत विभिन्न ईदगाहों अलीगंज ईदगाह, मुबारकपुर ईदगाह तथा अकबरपुर ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे,उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार, टांडा निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी तथा अलीगंज थाना अध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह के साथ पुलिस टीम उपस्थित रही।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने ईदगाहों का किया निरीक्षण,बकरीद की नमाज का कुशल संपन्न
RELATED ARTICLES