अम्बेडकरनगर। बसखारी कस्बा एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जयश्रीराम के उद्घोष से बाजार की गलियां गुरुवार को गूंज उठी। मार्यदा पुरूषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा विकास मोदनवाल की देखरेख में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । इस दौरान बाजार में शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारे लगा कर माहौल भाक्तिमय बनाया। विशाल बजरंगबली का दृश्य भगवान रामचंद्र भारत अनेक कलाकारों द्वारा महाकाल की झांकियां प्रस्तुत किया गया। पुराने परंपरा बड़ा ढोल एक दर्जन से अधिक लोग बजाते हुए कलाकारों का प्रदर्शन किया आकर्षण का केंद्र दिखा। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम आयोजक विकास मोदनवाल ने बाजार में प्रत्येक एक एक दर्जन से अधिक गलियों में स्वागत अभिनंदन व आरती महिलाओं की व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया। प्रत्येक गलियों में रंगोली से सजाकर महिलाऐं आरती उतारा। वही शोभायात्रा में रास्ते में अलग-अलग स्थान पर हवा जलपान का व्यवस्था किया। शोभा यात्रा में समिति के रमेश रावत प्रमोद कनौजिया, लालमन यादव,गोपाल गुप्ता, महेंद्र, लव कुश, धीरज गुप्ता, विनीत सोनी, अंकित गुप्ता, धीरज कश्यप, मनीष गुप्ता, सुमित अग्रहरि, राजन जायसवाल, दिलीप साहू, विशुन दयाल वही रामलीला मैदान में कार्यक्रम समापन के दौरान पूर्व प्रधान राम गुप्ता ने जिला प्रचारक शैलेंद्र को जिला कारवां, हेमंत को स्मृति चिन्हित दिया गया। विकास मोदनवाल ने स्थानीय श्याम कीर्तन मंडली वैष्णो कीर्तन मंडली टीम को भी स्मृति चिन्हित किया। समिति कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा अपर पुलिस अधीक्षक, सीईओ,एसडीएम, थानाध्यक्ष व सेवा सुरक्षा कर्मियों ने कुशल कार्यक्रम संपन्न होने पर आभार व्यक्त किया।
विकास मोदनवाल की देखरेख में भव्य शोभायात्रा का आयोजन
RELATED ARTICLES