Wednesday, July 30, 2025
Homeअम्बेडकरनगरकलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती 

कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती 

अंबेडकर नगर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर के सम्मुख स्थित बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दयाशंकर पाठक व अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी,वरिष्ठ कोषाधिकारी,जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र / प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह के दौरान जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहां कि बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। संविधान निर्माण में व समता मूलक समाज के निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज में समानता पर बल दिए। संविधान के मूल अधिकार के तहत रखा गया। डाॅ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। साथ ही साथ उप जिलाधिकारी रोशनी यादव द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments