Wednesday, July 30, 2025
Homeअम्बेडकरनगरभारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समरसता दिवस...

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समरसता दिवस के रूप में मनाई गई जयंती

हंसवर अंबेडकर नगर। 14 अप्रैल भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी द्वारा हंसवर ग्राम सभा में स्थित जगह-जगह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समरसता दिवस के रूप में जयंती मनाई गई। तथा छोटी-छोटी गोष्ठियों के माध्यम से दलित समाज के लोगों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवंत तथा उनके त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में उपस्थित दलित तथा पिछले समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बेहतर एवं न्यायपूर्ण समाज की कल्पना किया था। इसके लिए उन्हें जीवन भर संघर्ष करना पड़ा। दलित, पीड़ित, शोषित, मजदूर, किसान के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए संविधान के तहत एक नया आधुनिक युग की उन्होंने शुरुआत की हम उनके सिद्धांतों पर ही चलकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कन्हैया राम, दिनेश शेट्टी, मंडल अध्यक्ष सुग्रीम कनौजिया, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारद विश्वकर्मा, जवाहिर लाल मौर्य, विश्वनाथ, श्याम देव, सहित भारी संख्या में दलित तथा पिछड़े वर्ग के बुजुर्ग व्यक्ति, महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments