Wednesday, July 30, 2025
Homeहादसाउज्जैन: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग,13 पुजारी घायल

उज्जैन: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग,13 पुजारी घायल

उज्जैन: उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सोमवार सुबह आग लग गई, जिससे 13 पुजारी घायल हो गए। यह घटना भस्म आरती के दौरान घटी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ हादसा बेहद दर्दनाक है‌। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में लगा हुआ है। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिये गये हैं। तेरह पुजारी झुलस गए और उनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होली उत्सव के तहत गर्भगृह के अंदर गुलाल फेंका जा रहा था। किसी ने मिट्टी के दीये पर रंग गुलाल फेंक दिया। उनका मानना है कि गुलाल के अंदर मौजूद रसायनों के कारण आग लगी होगी। घायलों में भस्म आरती के मुख्य पुजारी संजय गुरु भी शामिल हैं। नौ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इंदौर रैफर किया गया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने एचटी को बताया कि घायलों में से एक ने कहा कि पुजारी संजीव जब आरती कर रहे थे तो किसी ने पीछे से उन पर गुलाल फेंक दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। ऐसा माना जा रहा है कि गुलाल में कुछ रसायन था। जिससे आग लग गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों का इलाज करा रहा है। उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता और इलाज मुहैया करा रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सुबह से प्रशासन के संपर्क में हूं। सब कुछ नियंत्रण में है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायलो को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments