Friday, October 24, 2025
Homeअम्बेडकरनगरपं० त्रिलोकीनाथ स्मारक इण्टर कॉलेज में बासन्तिक वार्षिकोत्सव का आयोजन

पं० त्रिलोकीनाथ स्मारक इण्टर कॉलेज में बासन्तिक वार्षिकोत्सव का आयोजन

रिपोर्ट- मुमताज 

आलापुर,अम्बेडकरनगर। पं० त्रिलोकीनाथ स्मारक इण्टर कॉलेज में आयोजित बासन्तिक वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के रामनगर में रोडवेज बस डिपो की स्थापना, लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी जैसे जनपद हेतु बस का संचालन एवं जहांगीरगंज, कम्हरिया घाट तथा राजेसुल्तानपुर में फेयर बस स्टॉप स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में मांग पत्र सौंपा | भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने परिवहन मंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि महात्मा गोविन्द साहब बाबा जी की तपोस्थली वाले आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की तहसील मुख्यालय बाजार रामनगर में परिवहन निगम का डिपो नहीं होने से क्षेत्रवासियों को विभिन्न जनपदों में आवागमन के लिए परिवहन सुविधा के अभाव में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़़ता है | प्रयागराज में तैयारी कर रहे बच्चों को आएदिन विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़़ता है | निजी एवं अन्य सवारी वाहनों के माध्यम से ही लोगों को इधर – उधर आवागमन करने के लिए विवश होना पड़़ता है जिससे धन एवं समय दोनों का अपव्यय एवं नुकसान होता है | रामनगर में परिवहन निगम का डिपो स्थापित होने एवं यहां से निगम की बसों का विभिन्न जनपदों के लिए संचालन शुरू होने से यातायात सुगम हो जाएगा | परिवहन मंत्री ने सभी को उक्त से सम्बन्धित समस्याओं के निजात तथा सुदृढ़ यातायात के संचालन का आश्वासन दिया | इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी अयोध्या प्रभारी डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी श्यामसुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा विमलेंद्र प्रताप सिंह भगवान पाण्डेय अनिल सिंह आदित्य पाण्डेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments