Friday, October 24, 2025
Homeराजनीतिचुनावी समर को जिताने में बूथ अध्यक्षों के साथ पन्ना प्रमुख महत्वपूर्ण...

चुनावी समर को जिताने में बूथ अध्यक्षों के साथ पन्ना प्रमुख महत्वपूर्ण दायित्व वाला कार्यकर्ता- भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल

हंसवर,अंबेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी की आज शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी को लेकर जिला संगठन की सबसे बड़ी बैठक हंसवर मंडल के कटोखर में स्थित अंबेडकर नगर भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के आवास पर संपन्न हुई। उपयुक्त युक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा संगठन शिल्पी प्रदेश महामंत्री धर्मपाल रहे। तथा कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी द्वारा किया गया। खराब मौसम व भारी वर्षा के बीच पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल का स्वागत जिला अध्यक्ष द्वारा श्री राम मंदिर की सुंदर आकृति बैठकर भव्य स्वागत किया गया। भारी वर्षा के बीच शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा आवास की बालकनी से संबोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं के एक-एक बिंदु पर चर्चा किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, इस बार प्रदेश की 80 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। भाजपा अपने मजबूत बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा सरकार के प्रति जनमानस के अपार समर्थन के साथ जीतेगी। आगे बूथ की मजबूती को लेकर कहां कि, भाजपा के छह राष्ट्रीय कार्यक्रम करने वाला बूथ मजबूत बूथ की श्रेणी में आता है। प्रधानमंत्री  के मन की बात कार्यक्रम पन्ना प्रमुख की व्यवस्थित संरचना करने वाला बूथ मजबूत माना जाता है। भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के एक करोड़ 22 लाख लाभार्थियों से संपर्क अभियान पूरा किया जाना है। आगे बताते हुए कहा कि, चुनावी समर को जीतने में हमारा महत्वपूर्ण दायित्व वाला कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने एक-एक मंडल की पन्ना प्रमुख के सांगठनिक विषयों पर वृत्त लिया। उन्होंने पीएम विश्वकर्म योजना नमो ऐप सरल ऐप डाउनलोड करवाए जाने मतदाता सूची का पन्ना प्रमुख तक विवरण श्री राम मंदिर दर्शन, दीवार लेखन, अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान, नारी शक्ति बंधन अभियान आदि विषयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि, देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी और स्वाभिमान है। जिनके बल पर ही भाजपा सभी अभियानों और कार्यक्रमों में अव्वल आती है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बैठक के बाद जिला अध्यक्ष के साथ एक होटल में वरिष्ठ चिकित्सकों और संभ्रांत व्यवसाईयों के साथ चाय पर चर्चा किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मिक उपाध्याय ने बताया कि, बैठक में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी के साथ-साथ विधानसभा परिषद सदस्य डॉक्टर हरिओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ़ साधू वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, शिवनायक वर्मा, रमाशंकर सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, लोकसभा विस्तारक राकेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भारती सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, पूर्व विधायक संजू देवी, अनीता कमल, सुभाष राय, किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सरिता गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख कुंवर नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, गौरव सिंह, अनिल वर्मा, मौसम निर्मल सिंह, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कनौजिया, दिलीप पटेल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी प्रवासी तथा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बैठक के समापन के घोषणा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments