Monday, January 12, 2026
Homeअम्बेडकरनगरमिशन शक्ति अभियान के तहत बसखारी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत बसखारी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

बसखारी (अंबेडकरनगर)। शुक्रवार को बसखारी पुलिस द्वारा जनता इंटर कॉलेज, बेला परसा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला यौन शोषण एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें कानूनी अधिकारों व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर महिला उप निरीक्षक सुशीला राजवंश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षित स्थिति में बिना डर के तुरंत सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रयोग की प्रक्रिया भी समझाई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

महिला उप निरीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त करने की सही जानकारी देना है।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के सदस्य कांस्टेबल सौरभ यादव, कांस्टेबल मणि शंकर, महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह एवं महिला कांस्टेबल शिबू यादव मौजूद रहीं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन यादव, पूर्व प्रधान आल्हा यादव सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने बसखारी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments