अम्बेडकरनगर। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ओम सोना–सैनिक सेवा ट्रस्ट द्वारा बख्खन नगर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट नरेंद्र बहादुर के नेतृत्व में विधवा, दिव्यांग एवं जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माताओं-बहनों को कंबल वितरित किए गए।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कल्यानपुर, मेहनाजपुर, बलुवाबहा, बहादुरपुर, लखनीया सहित कई ग्राम पंचायतों के विधवा एवं दिव्यांग भाई-बहनों तथा माताओं-बहनों को कंबल प्रदान किए गए। ठंड से राहत मिलने पर लाभार्थियों ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भीम आर्मी के प्रदेश संगठन सचिव (उत्तर प्रदेश) निखिल राव , भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मवीर विद्यार्थी , जिला उपाध्यक्ष आसपा राज भारती, भीम आर्मी जिला महासचिव बृजेश अम्बेडकर सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।
संस्थापक एडवोकेट नरेंद्र बहादुर का बयान:
ओम सोना–सैनिक सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माताओं-बहनों तक सहायता पहुंचाना है। ठंड के इस मौसम में विधवा और दिव्यांग परिवारों को कंबल देकर सेवा करने से हमें आत्मिक संतोष मिलता है। ट्रस्ट भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखेगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

