Monday, January 12, 2026
Homeअम्बेडकरनगरग्राम पंचायत दशरैचा में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को किया गया जागरूक

ग्राम पंचायत दशरैचा में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को किया गया जागरूक

बसखारी (अंबेडकरनगर)। ग्राम पंचायत दशरैचा में पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें कानूनी सहायता और सरकारी हेल्पलाइन की जानकारी देना रहा।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुशीला राजवंशी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षित स्थिति में डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने महिलाओं को तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 सहित अन्य सहायता नंबरों के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पुलिस की भूमिका और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया।

कार्यक्रम में महिला आरक्षी चंदा, महिला आरक्षी अर्चना सिंह एवं कांस्टेबल के.पी. सिंह की सक्रिय उपस्थिति रही। पुलिस टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या में पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है।

ग्रामीण महिलाओं ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments