हंसवर अंबेडकर नगर। पहलगाम में आतंकी हमलो में शहीद हुए जवानों की याद में बसखारी विकासखंड के अंतर्गत हंसवर थाना क्षेत्र के काजीपुर बाजार में बुधवार की शाम डॉ अशोक मौर्य के नेतृत्व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा शहीदों तथा ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में निकल गई । इस यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागीता निभाई। यात्रा के दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा काजीपुर बाजार से शुरू हो कर बैरम पुर से केवटला मोड तक गया। तथा वापस चौराहे पर आने के पश्चात तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला अध्यक्ष मीरा पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुग्रीम कनौजिया, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र ,अमरनाथ, देवीलाल यादव, दिनेश सिंह, अरविंद चौहान, राजकुमारी सोनी, प्रहलाद सहित भारी सख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहे।
पहलगाम में शहीद हुए जवानों की याद में निकाला गया तिरंगा यात्रा

RELATED ARTICLES