Thursday, October 23, 2025
Homeअम्बेडकरनगरसोशल मीडिया से मिली मदद;नहर में मिले अज्ञात शव की 4 घंटे...

सोशल मीडिया से मिली मदद;नहर में मिले अज्ञात शव की 4 घंटे में हुई पहचान, नशे में डूबा युवक

अम्बेडकरनगर। बसखारी क्षेत्र के भिटौरा उत्तरी नहर में एक अज्ञात शव मिला। बसखारी थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से मात्र 4 घंटे में शव की पहचान कर ली।

आपको बता दें कि मृतक की पहचान रोहित उर्फ लल्ला (27) के रूप में हुई। वह लखनऊ के विभूति खंड का रहने वाला था। रोहित ग्रिल बनाने का काम करता था और वर्तमान में गयासपुर में रह रहा था। बुधवार सुबह लगभग 7 बजे नहर में शव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर सूचना तेजी से फैली। इसके बाद मृतक के साथी थाने पहुंचे। शव की पहचान उसके चचेरे भाई राहुल रावत ने की। बसखारी थाना प्रभारी संत कुमार सिंह के अनुसार, मृतक नशे का आदी था। तीन दिन पहले वह नशे की हालत में अपने साथियों के पास से निकला था। उसका शव गयासपुर से करीब 3 किलोमीटर दूर भिटौरा उत्तरी नहर में तैरता मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments