Friday, October 24, 2025
Homeअम्बेडकरनगरदहेज उत्पीड़न तथा अन्य मामलों में पंजीकृत मुकदमे में ससुर तथा पति...

दहेज उत्पीड़न तथा अन्य मामलों में पंजीकृत मुकदमे में ससुर तथा पति को भेजा जेल

हंसवर अंबेडकर नगर। स्थानीय थानाक्षेत्र अंतर्गत सैदपुर लेडुवाड़ीह में 18 अप्रैल शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में को मौत हो गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रागिनी का मैंदी घाट पर शनिवार को ससुराल वालों ने सुबह 7:00 बजे अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को सुबह मृतका के पिता लालता प्रसाद द्वारा हसवार थाने पहुंचकर पुत्री को दहेज के लिए मार देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाई। बताते चलें कि 26 मई 2022 को नारायणपुर प्रीतमपुर निवासी लालता प्रसाद की पुत्री रागिनी का राधेश्याम पुत्र राम अचल निवासी सैदपुर लेडुवाड़ीह के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद रागिनी को एक पुत्र भी हुआ था। जो मौके पर एक वर्ष का है मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर मारपीट गाली गलौज तथा 5 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सभी ने मिलकर मेरी पुत्री को जहर दे दिया। ससुराल वालों द्वारा शुक्रवार को 3:30 फोन करके बताया गया कि आपकी पुत्री की तबीयत खराब है और वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है वहां पहुंचे तो हमारी बेटी की मृत्यु हो चुकी थी।डॉ ने बताया कि, जहर के कारण आपकी पुत्री की मौत हुई है। मृतका के पिता ने पति सास ससुर जेठ जेठानवा देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। प्रार्थना पत्र दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर दहेज उत्पीड़न तथा अन्य मामलों में मुकदमा पढ़ने के लिए किया गया।तथा सोमवार को दोपहर करीब 1:05 पर बहाउद्दीनपुर काजीपुर मोड पर ससुर तथा पति को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में हंसवर निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि, ससुर राम अचल पुत्र राम आसरे पति राधेश्याम पुत्र राम अचल को दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों में मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments