Saturday, April 19, 2025
Homeअम्बेडकरनगरचंडीगढ़ जाने के लिए खुद को बांधकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी,...

चंडीगढ़ जाने के लिए खुद को बांधकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। आलापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतरही की एक महिला द्वारा रची गई झूठी लूट की कहानी का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। उक्त गांव की रहने वाली रोशनी नाम की महिला ने पति से मिलने के लिए यह साजिश रची।
जांच में सामने आया कि रोशनी ने खुद को बांधकर घर में लूट की झूठी कहानी गढ़ी। उसने अपने जेवरात पहले ही मायके भेज दिए थे। इसके बाद उसने दावा किया कि अज्ञात लुटेरे घर में घुसे और उसे बांधकर सारा सामान लूट ले गए।
पुलिस को जांच के दौरान कई तथ्यों में विसंगतियां मिलीं। पूछताछ में रोशनी ने स्वीकार किया कि वह चंडीगढ़ में रह रहे पति के पास जाना चाहती थी। ससुराल पक्ष इसके खिलाफ था। इसलिए उसने यह योजना बनाई। उसकी योजना थी कि लूट की घटना दिखाकर पहले मायके जाएगी। फिर वहां से चंडीगढ़ जाने में आसानी होगी।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि शुरुआत में ही यह लूट की घटना संदिग्ध लग रही थी। उन्होंने तीन टीमों को मामले की जांच के लिए लगाया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जेवरात और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments