बसखारी,अम्बेडकरनगर। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। फैजुल्लापुर निवासी राज प्रजापति को बसखारी पुलिस की मदद से उसके घर से पकड़ा गया। मामले की शुरुआत दिल्ली के एक व्यवसायी की शिकायत से हुई। पीड़ित ने कमला मार्केट नई दिल्ली के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में राज प्रजापति का नाम सामने आया। आरोपी के बैंक खातों में विदेशों से भी लेनदेन की पुष्टि हुई है। रविवार की देर शाम को दिल्ली पुलिस की टीम बसखारी थाने पहुंची। एक उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ फैजुल्लापुर में छापेमारी की। आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल और दो लैपटॉप भी बरामद किए।बसखारी थाने में प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को दिल्ली ले जाया गया। बसखारी थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
दिल्ली में करोड़ों की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार; फैजुल्लापुर से पकड़ा गया राज प्रजापति, विदेशी खातों में भी लेनदेन का मामला
RELATED ARTICLES