अंबेडकर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। समिति के संयोजक ई. सौरभ सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेवादा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रोहित कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। वे विद्युत चेकिंग और राजस्व वसूली का काम कर रहे थे। गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
कर्मचारियों ने न्यू टांडा/खासपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अशोक कुमार के निलंबन का भी विरोध किया। उनका कहना है कि यह निलंबन द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और अशोक कुमार का निलंबन आदेश वापस नहीं लिया जाता, उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने अन्य बिजली कर्मियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ई० अवधेश कुमार यादव अधिशासी अभियंता आलापुर, ई० मोहित कुमार अधिशासी अभियंता टांडा,ई० आशीष यादव अधिशासी अभियंता अकबरपुर, ई० सौरभ सिंह सहायक अभियंता भंडार, ई० अनमोल सिंह कपूर उपखंड अधिकारी टांडा, ई० आनंद कुमार मौर्या उपखंड अधिकारी टांडा, ई० वरुण कुमार उपखंड अधिकारी कटेहरी, ई० प्रमोद सिंह खंड अधिकारी शहजादपुर, ई० विनोद सिंह राणा सहायक अभियंता मीटर, ई० राम मोहन पांडेय,जूनियर इंजीनियर संगठन अध्यक्ष ई०अनिल कुमार वाल्मीकि, सचिव ई० रवि शंकर निषाद, ई० अशोक कुमार, ई० विकास नाविक, ई० संजय यादव, ई० धवन पाल एवं कार्यालय सहायक संवर्ग के अजीम, हिमांशु पांडेय, विनीत जयसवाल, श्याम सुंदर तथा भारी तादात में संविदा कर्मी एवं उनके पदाधिकारी दिनेश यादव एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।
बिजली कर्मियों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन
RELATED ARTICLES