Saturday, October 25, 2025
Homeअम्बेडकरनगरराम जन्मोत्सव पर बसखारी में निकली भव्य शोभायात्रा;भगवा पताकाओं से सजा बाजार

राम जन्मोत्सव पर बसखारी में निकली भव्य शोभायात्रा;भगवा पताकाओं से सजा बाजार

अम्बेडकरनगर। बसखारी में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाजार को भगवा पताकाओं से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने राम जयकारों और देवी गीतों पर नृत्य किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ जहांगीरगंज गांधी आश्रम से हुआ। विकास मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद यात्रा शुरू की। भगवान श्री राम की विशाल मूर्ति और अयोध्या मॉडल मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहा। रथ पर श्री रामचंद्र जी के साथ कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कीं।
शोभायात्रा में डीजे, बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ घोड़े भी शामिल थे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मलिकपुर, पूर्वी चौराहा, श्री रामजानकी गली, हनुमान गली, इमली गली और पश्चिमी चौराहे पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रामलीला मैदान पर समापन के दौरान रमेश रावत, कोषाध्यक्ष, प्रमोद कनौजिया समेत कई गणमान्य लोगों ने आरती उतारी। बाजार में शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बसखारी थाना प्रभारी संत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और विभिन्न गलियों में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया। शोभायात्रा के दौरान भारी वाहनों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित रहा और उन्हें डायवर्ट किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments