हंसवर अंबेडकर नगर। समाज सेवा तथा गरीबों के कल्याण के लिए अभिनंदन सेवा संस्थान के तत्वाधान में विकासखंड बसखारी के अंतर्गत फाजिलपुर उसका ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को दिव्यांग कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन धीरेंद्र कुमार, वशिष्ठ मिश्र के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विकासखंड के लगभग सौ से ऊपर पहुंचे दिव्यांगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर कृत्रिम अंग निशुल्क प्राप्त किया। रजिस्ट्रेशन में दिव्यांगों का दिव्यांग सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड के आधार पर किया गया। दिव्यांगों का कृत्रिम अंग डॉक्टर धर्मदेव द्वारा निशुल्क वितरण किया गया। जिला उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच दुष्यंत पाठक, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुग्रीम कनोजिया के कर कमल द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें दिव्यांगों को छड़ी, बैसाखी, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ तथा अन्य उपकरण वितरण किए गए। वही कृत्रिम अंग प्रकार दिव्यांगों के चेहरे खिले नजर आए।
निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांगों ने उठाया लाभ
RELATED ARTICLES