हंसवर,अंबेडकर नगर। शनिवार को हंसवर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना प्रभरी वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया। थाना समाधान दिवस पर हंसवर थाना में राजस्व से संबंधित दो प्रार्थना पत्र दिए गए। इसके निस्तारण हेतु संबंधित लेखपाल को सूचित कर तत्काल निस्तारण के लिए कहा गया। मौके पर उप निरीक्षक विजय कुमार सोनी, सुनील दत्त के सथ-साथ कानून गो तथा राजस्व विभाग के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES

