अम्बेडकर नगर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के पुत्र एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सिविल व आपराधिक वादों की पैरवी के लिए अपना अधिवक्ता दूसरी बार नियुक्त किया है। वह उत्तर प्रदेश सरकार के स्टैंडिंग काउंसलिंग उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ और उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम लखनऊ के उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के पैनल एडवोकेट के रूप में कार्यरत हैं। इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम पूर्व विधायक अनीता कमल जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर सिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर संजय सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह राजेंद्र प्रसाद सिंह राजेंद्र सिंह पप्पू भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद कन्हैया सिंह बृजेश मौर्य पप्पू प्रजापति नंदलाल निषाद कतवारू निषाद विनोद सिंह भंवरनाथ विश्वकर्मा हीरालाल तिवारी आदि लोगों ने बधाई दिया
सुधीर चतुर्वेदी दोबारा बने सेतु निगम के अधिवक्ता
RELATED ARTICLES