हंसवर अंबेडकर नगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरजू घाटों पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। वही सुबह से ही श्रद्धालुओं का सरजू जी में डुबकी लगाने का ताता लगा रहा। लोगो ने सरजू जी में स्नान करने के पश्चात कार्तिक पूर्णिमा का हवन कराया, गोदान तथा आशाहएं लोगों को दान दिया। शास्त्रों की मान्यता है कि, कार्तिक पूर्णिमा में सरजू स्नान करने के पश्चात हवन पूजन तथा दान देने से घर में सुख समृद्धि आती है। जिसको लेकर सरजू घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा तथा श्रद्धा की डुबकी लगाते हुए दान पुण्य किया गया। बिरहा घाट, रामबाग घाट, चहोड़ा घाट, केवटला घाट, लंगर तीर घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु सरजू जी में स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। तथा स्नान करने वाले लोगों के लिए सरजू घाटों पर बैरी केटिंग की व्यवस्था की गई। और घाटों पर गोताखोर नाव के माध्यम से सरजू जी में गश्त करते रहे ताकि श्रद्धालु को गहरे पानी में स्नान करने से रोका जा सके। कार्तिक पूर्णिमा पर अलग-अलग घाटों पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जिससे कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आए हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने घर की शुख समृद्धि के लिए सरजू में स्नान करते हुए हवन पूजन, गोदान तथा असहाय एवं भिखारी को लोगों को दान दिया। तथा सुबह से ही कार्तिक पूर्णिमा पर सरजू घाटों पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब सरजू में लगाई डुबकी किया दान
RELATED ARTICLES