Saturday, October 25, 2025
Homeअम्बेडकरनगरश्री कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा...

श्री कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन 

हंसवर अंबेडकर नगर। श्री कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में विकासखंड बसखारी के अंतर्गत श्री ठाकुर राधा कृष्ण आश्रम गदनपुर दारा नगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। सरजू नदी के किनारे बसा हुआ या आश्रम अत्यधिक रमणीय लगती है। तथा कल कल करती सरजू नदी का जल लोगों के मन को शांति प्रदान करती है। श्रीमद् भागवत कथा के साथ-सा द सोमवार को आश्रम के महंत रविंद्र कुमार पांडे द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्म करवाया गया। श्रीमद् भागवत कथा को अवध धाम से पधारे व्यास पंडित बृजराज शास्त्री द्वारा संगीत मय भागवत कथा लोगों को श्रवण कराया। वहीं श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन व्यास द्वारा कृष्ण के विवाह की कथा का व्याख्यान किया गया। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गोहिल स्टेट रुद्र प्रताप सिंह एवं उनके पुत्र अभिनंदन सिंह की संरक्षता तथा आश्रम के महंत रविंद्र कुमार पांडे की देखरेख में किया गया। वहीं अंतिम दिन श्रीमद् भागवत कथा समाप्त होने के पश्चात लोगों से हवन करा कर पूर्ण आहुति कराई गई। तत्पश्चात शाम को आश्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया। वही विगत वर्षों के भांति इस वर्ष में गदनपुर दारा नगर आश्रम पर कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में मेले का आयोजन किया गया। तथा शाम को भंडार का प्रसाद वितरण किया गया। सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए अलग-अलग कुटी से पधारे महात्माओं के साथ-साथ भारी संख्या में ग्राम सभा के नर नारी भी कथा का श्रवण करने को भारी संख्या में मौजूद रहते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments