अम्बेडकरनगर। शिव भक्तों द्वारा अयोध्या धाम से जल लाने के निकले विभिन्न कांवरिया दलों का भव्य स्वागत दरगाह के मलंग गेट एवं सलामी गेट के साथ किछौछा नगर पंचायत कार्यालय के पास पुष्प वर्षा कर स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। कांवड़ यात्रा के दौरान जल लाने के लिए कांवरिया के जाते समय किछौछा तथा दरगाह का माहौल शिव भक्ति में डूब गया। सावन माह में बाबा भोलेनाथ को खुश करने के लिए बूढ़े,जवान,महिला ये सभी जलाभिषेक के लिए अयोध्या धाम की तरफ भक्ति गीतों पर नाचते कन्धों पर कावड सजाये निकले। दरगाह से समाधि मंदिर बाबा कमाल पंडित कवरिया दल तथा शिव दल दरगाह के दरगाह के मलंग गेट के सामने से निकलने पर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। वहीं कांवरिया के विभिन्न दलों के पदाधिकारियों का अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर देवेंद्र कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी टाण्डा मोहनलाल गुप्ता,तहसीलदार शिव शरण सिंह,कानूनगो सुनील यादव के साथ निरीक्षक संत कुमार सिंह तथा किछौछा चौकी प्रभारी रामकिशोर रावत द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वहीं विभिन्न कांवरिया दलों के चुंगी तिराहे के पास पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प वर्ष किया गया। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी संजय जैसवार द्वारा जलपान की व्यवस्था भी किया गया। दरगाह में विभिन्न कांवरिया दलों के पहुंचने पर गंगा जमुनी तहजीब दिखाई पड़ी। इंतजामियां कमेटी अध्यक्ष सैयद अजीज अशरफ, उपाध्यक्ष जहगीर अशरफ, सैयद यहिया अशरफ,सैयद फैजान अशरफ,सैयद खलीक अशरफ के साथ अन्य लोगों ने कांवरिया दल का स्वागत किया। वही सैयद खलीक अशरफ द्वारा जलाभिषेक के लिए जल लाने जा रहे कांवरिया शिव भक्तों के लिए जलपान का विशेष प्रबंध किया गया था जिसकी लोगों ने खूब प्रशंसा किया।
किछौछा दरगाह में कांवरियों पर की गयी पुष्प वर्षा
RELATED ARTICLES