Tuesday, August 19, 2025
Homeअम्बेडकरनगरगंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी किया दान पुण्य 

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी किया दान पुण्य 

हंसवर अम्बेडकर नगर। गंगा दशहरा पर्व पर सरजू घाटों तथा गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान पुण्य किया। हिंदू मान्यताओं के अनुसार जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन गंगा जी का धरती पर अवतरण हुआ था। गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने का विधान है। यदि आप गंगा के तट पर जाने में असमर्थ हैं तो आस-पास के नदी में भी मां गंगा का नाम लेकर डुबकी लगाई जा सकती है। डुबकी लगाते समय ‘ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें। अपने पूर्वजों का उद्धार करने के लिए भागीरथी में मां गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे। रविवार गंगा दशहरा को लेकर चहोड़ा घाट, केवटला घाट, लंगड़ तीर घाट, महादेव घाट पर सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। गंगा दशहरा पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घाटों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जिससे घाटों पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं को स्नान करने तथा पूजा आराधना करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments