बसखारी,अम्बेडकरनगर। अंबेडकरनगर तीरंदाजी संघ की जिला स्तरीय बैठक जिला कार्यालय बसखारी में संपन्न हुई।बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते जिला सचिव विकास मोदनवाल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता तीरंदाजी संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव की अध्यक्षता और जिला सचिव विकास मोदनवाल के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला तीरंदाजी संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि तीरंदाजी संघ के माध्यम से तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को इस भारतीय खेल को बढ़ाने के लिए विद्यालय और समाज में बच्चों के उत्थान तथा नौकरियों में तीरंदाजी के बच्चों को पैमाने पर भर्ती में प्राथमिकता मिल रही है और सरकार सुविधाएं देने का कार्य कर रही है। श्री यादव ने बसखारी में बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किये है बैठक के लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए विकास मोदनवाल ने बताया कि बच्चों के तीरंदाजी प्रशिक्षण के विद्यालय चयन किया गया है बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए तीरंदाजी में प्रशिक्षित करने की कार्य योजना तैयार की गई है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष मानिक चंद्र संघ जिला सदस्य अमरनाथ सिंह राजेंद्र सिंह पप्पू सुधाकर मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अंबेडकरनगर तीरंदाजी संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न
RELATED ARTICLES