Sunday, July 27, 2025
Homeअम्बेडकरनगरसरजू नदी में नहाते समय युवक के डूबने से मचा हड़कंप तलाश...

सरजू नदी में नहाते समय युवक के डूबने से मचा हड़कंप तलाश जारी 

हंसवर अंबेडकर नगर। सरजू नदी में नहाते समय युवक के डूबने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष द्वारा स्थानीय गोताखोरों की सहायता से डूबे हुए युवक की खोज जारी है। मामला हंसवर थाना क्षेत्र के लंगड़ तीर घाट है । जहां सोमवार की सुबह लगभग 32 वर्षीय चुनमुन गुप्ता पुत्र संतराम गुप्ता निवासी ग्राम मुंडेरा थाना हंसवर लंगडतीर सरजू घाट पर नहाने गया था। जिसके डूबने की सूचना मिल रही है। मौके पर घाट पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है। मौके पर लंगडतीर घाट पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments