Friday, October 24, 2025
Homeअम्बेडकरनगरमर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म उत्सव के उपलक्ष में निकाली गई...

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म उत्सव के उपलक्ष में निकाली गई रामरथ शोभा यात्रा

हंसवर अंबेडकर नगर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी के जन्म उत्सव एवं चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में शनिवार को हंसवर ग्राम सभा में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सुग्रीम कनौजिया, शुभम सिंह पालीवाल एवं वीरेंद्र मौर्य के कुशल नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरुआत दुर्गा माता मंदिर परिसर में राम लक्ष्मण की आरती के पश्चात परंपरागत ढंग से प्रारंभ की गई। शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग हाथ में भगवा झंडा लिए और श्री राम चंद्र का जयकारा लगाते हुए नजर आए। रामचंद्र जी के जयकारा पुरा ग्राम सभा राम मय हो गया। शोभा यात्रा कटोखर चौराहा पर पहुंचने के पश्चात वहां उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया। खाकी बाबा राम जानकी मंदिर के पंडित संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा रामचंद्र जी का तिलक एवं आरती किया गया। तत्पश्चा हंसवर बाजार में राम रथ शोभा यात्रा का स्वागत तथा भव्य आरती सांसद रितेश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ़ साधू वर्मा, किछौछा बसखारी नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकारनाथ गुप्ता, पूर्व टांडा विधानसभा की विधायिका संजू देवी, जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता राममिलन मौर्य द्वारा किया गया। शोभा यात्रा के दौरान शोभा यात्रा में शामिल सभी ग्राम वासियों का आभार प्रकट करते हुए सांसद रितेश पांडे ने शुभकामनाएं दी। रामरथ शोभा यात्रा में डीजे धुन पर डांस कर रहे राधा कृष्ण तथा शंकर पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तथा बसखारी किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष *जाने क्या रंग चढ़ा तेरा मेरे तन मन पे, मैं फिरू श्याम तेरे नाम की जोगन बनके* धुन पर झूमते हुए नजर आए। पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा तथा सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने बरही अदिलपुर में रामचंद्र शोभा यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की गई तथा भव्य आरती की गई। शोभा यात्रा के दौरान थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिससे शोभा यात्रा के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। शोभा यात्रा रात्रि 8:30 बजे हीरापुर पेट्रोल पंप के पास समाप्त हुई। उक्त कार्यक्रम में कुंवर नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, विधानसभा संयोजक संजय सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारद विश्वकर्मा, वीरू कनौजिया, अमित कुमार बारी, रणविजय मौर्य, मंगल चंद्र सोनी, आकाश सोनी, विनय मद्धेशिया, रिंकू कनौजिया, राम उग्रह कनौजिया, विशाल सिंह राणा, रेनू गौतम, अमित मद्धेशिया के साथ-साथ भारी संख्या में शोभा यात्रा के दौरान राम भक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments