Wednesday, July 30, 2025
Homeअम्बेडकरनगरधूमधाम से मनाई गयी अम्बेडकर जयंती, शोभा यात्रा में हाथी घोड़े व...

धूमधाम से मनाई गयी अम्बेडकर जयंती, शोभा यात्रा में हाथी घोड़े व ऊंट रहे आकर्षण का केंद्र

बसखारी  अम्बेडकरनगर। संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस पर बसखारी पश्चिमी चौराहा से अम्बेडकर परिवर्तन चौक होते हुए जय भीम चेतना समिति द्वारा रैली निकाली गयी। ढोल नगाड़े गाजे बजे एवं हाथी घोड़े व ऊंट के साथ रैली में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर आधारित विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बसखारी पश्चिमी चौराहे से होती हुई बसखारी बाजार अम्बेडकर चौराहा मलिकपुर तथा बसखारी के अन्य क्षेत्र में भ्रमण किया।इस दौरान बाबा साहब जीवनी पर आधारित विभिन्न प्रकार के विकास गीत पर लोग नाचते तथा थिरकते नजर आये। शोभा यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं ने सोहर गाते हुए बाबा साहब को अपना आदर्श बताया तथा सोहर के माध्यम से ही भारत के महान शिल्पकार के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा के अंबेडकर चौक पहुंचने पर बहुजन नेत्री प्रियंका गौतम ने चौक पर लगे बाबा साहब अंबेडकर के बैनर के नीचे उत्तर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता व अन्य सभासदों के नाम को हटाने की प्रशासन से मांग किया पर प्रशासन में मौके पर ही कपड़े व पेपर से बैनर के नीचे लगे नाम को ढटवा दिया। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न समाजसेवियों द्वारा बसखारी बाजार में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गयी। इस दौरान संजीव कुमार बौद्ध, निरंजन कुमार,गुरुप्रसाद, अरविंद कुमार गौतम,विनोद कुमार, रिंका गौतम,प्रियंका गौतम,राजमन भारती, सुरजीत भारती,सूरज,सोनू का विशेष योगदान रहा।शोभा यात्रा के दोरान बहुजन मुक्ति पार्टी लोकसभा प्रत्याशी जावेद अहमद, सैय्यद खलीक अशरफ,कृष्ण कुमार, राजेश मौर्य, डॉ राजकुमार गौतम, गुलाम रब्बानी, संजय गौतम सभी संख्या में लोग मौजूद रहे बसखारी निरीक्षण कुमार सिंह बेवाना पुलिस प्रियंका मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, बलवंत सिंह,दिनेश प्रसाद मिश्रा के साथ काफी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments