Sunday, July 27, 2025
Homeअम्बेडकरनगरवीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री...

वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को सुना

आलापुर,अंबेडकर नगर। विधानसभा क्षेत्र आलापुर अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय जहांगीरगंज में वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री के संवाद को सुना। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों समूह की महिलाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी जहांगीरगंज अनिल कुमार कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित गिरि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविन्द सिंह, डा संजय सिंह व विशाल सिंह मौजूद रहे। प्रधान मंत्री मोदी ने समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर जोर देते हुए कहा कि आधी आबादी को मजबूत करने से ही भारत देश को विकसित देश बनाया जा सकता है। नारी शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह में भाजपा नेता रामा वर्मा, रामविनय वर्मा, पंकज शुक्ला बीएमएम बृजलाल, डीईओ दिवाकर मौर्य, समूह सखी पुष्पा, सुमन,ज्योति, रेनू, नंदनी, सरिता, केयर टेकर विनीता निषाद, सोनवर्षा, संगीता, सुनीता, सुमन, अनीता, बैंक सखी चंदा, पुष्पा, सुनीता, आदि सैकड़ों समूह की महिलाएं अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव के साथ मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments