Thursday, October 23, 2025
Homeअम्बेडकरनगरलोकसभा चुनाव विजय करने के लिए कार्यकर्ताओं को करनी होगी जी तोड़...

लोकसभा चुनाव विजय करने के लिए कार्यकर्ताओं को करनी होगी जी तोड़ मेहनत_धर्मेंद्र सिंह टिल्लू

हंसवर अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी 55 लोकसभा टांडा विधानसभा की बैठक मौर्य मैरिज लॉन पुंथर में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी अंबेडकर नगर धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, वशिष्ठ अतिथि लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी रहें। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ़ साधू वर्मा व संचालन टाण्डा विधानसभा संयोजक रमेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने अपने उद्बोधन में कहा कि, लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को सजग रहने की जरूरत है। आने वाले 60 दिनों तक सभी कार्यकर्ताओं का जी तोड़ मेहनत करने के साथ-साथ लोगों से ज्यादा से ज्यादा मिले। कोई भी व्यक्ति छूटे ना। कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि अवधेश द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा मेहनत से काम करता है। आने वाले समय में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत पर हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे 2017 में हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके टांडा विधानसभा में कमल खिलाया था। इस बार भी हमारे कार्यकर्ता मेहनत करके 2024 में अंबेडकर नगर से भाजपा प्रत्याशी को जीतने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक रमेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का समापन तेजस्वी जायसवाल टाण्डा नगर अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टांडा विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, टांडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी निवर्तमान जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, टांडा की पूर्व विधायक संजू देवी, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा, लोकसभा प्रवासी आराधना सिह, लोकसभा विस्तारक राकेश गुप्ता, टाण्डा विधानसभा विस्तारक ज्ञानेश्वर पाठक, श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक राम सूरत मौर्य, जिला मंत्री सुनील पासवान, वर्तमान सांसद प्रतिनिधि रिन्कू पाण्डेय, हसवर मंडल के नगर अध्यक्ष सुग्रीव कनौजिया, बसखारी मंडल अध्यक्ष लालजी यादव, सदरपुर मंडल अध्यक्ष रामधनी वर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, कार्यालय प्रभारी अंकित जायसवाल, सुभाष मांझी, टाण्डा नगर मंत्री दुर्गेश पाठक, बूथ प्रबंधन प्रमुख राकेश गौड़, टाण्डा नगर उपाध्यक्ष दशरथ मांझी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments