संवाददाता- पद्माकर सोनी
हंसवर अंबेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर से पिछड़ा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बरही ग्राम सभा निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा को चुना गया। जिनके जगह-जगह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वहीं फोन से विजय विश्वकर्मा को पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते रहे। स्वागत समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ शिव बाबा से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भी उनका जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर स्वागत किया। तत्पश्चात टांडा में उनका स्वागत किया गया। सुलेमपुर में उनका स्वागत किया गया। उनके ग्राम सभा बरही में लोगों ने डीजे तथा पटाखे तमाशे छोड़कर तथा माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। कथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी देखा गया। वही हंसवर ग्राम सभा में पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी द्वारा भी अपने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुग्रीम कनौजिया, बसंत लाल सोनी, वीरेंद्र त्रिपाठी, मंगलम तिवारी, जिलाजीत यादव, महेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र मौर्य, कुलदीप मौर्य, मंगल चंद्र सोनी, रामकृष्ण मद्धेशिया विशाल सिंह राणा के साथ-साथ पिछड़ा मोर्चा तथा हंसवर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया।