अम्बेडकरनगर। पुलिस द्वारा मिशन_शक्ति_अभियान के तहत कराए जा रहे सुलह समझौते के क्रम में महिला सहायता प्रकोष्ठ (1090) म0 उ0 नि0 शिवांगी त्रिपाठी व महिला आरक्षी पूनम शर्मा के अथक प्रयास से पति पत्नी के एक वैवाहिक जोड़े जिनके बीच चल रहे पारस्परिक विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए समझाया गया। पति पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए एवं दंपत्ति द्वारा अंबेडकर नगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया अंबेडकर नगर पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।
महिला सहायता प्रकोष्ठ के अथक प्रयास से पति पत्नी आपस में रहने के लिए हुए राज़ी
RELATED ARTICLES