अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के आवास पर आयोजित बैठक में विधान सभा क्षेत्र आलापुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अमित गिरि को पद से हटाए जाने के लिए जमकर हंगामा किया स्थिति को भांप जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर बैठक में शामिल हुए नाराज कार्यकर्ता। मालूम हो राजेसुल्तानपुर के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अमित गिरि के खिलाफ राजेसुल्तानपुर थाने में गैंगरेप, डकैती आदि जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। विवादों में रहने वालेऔर आधा दर्जन आपराधिक मामले उनके खिलाफ पंजीकृत हैं। अमित गिरि की छवि क्षेत्र में महिला उत्पीडन और जमीनी विवाद, के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना जिसकी नजीर नगर पंचायत के चुनाव में देखने को मिली भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लडा था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में लोग नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिसमें संगठन मंत्री धर्मपाल उपस्थित रहे राजेसुल्तानपुर मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष ने बैठक से बाहर निकल जाने को कहा और कहा कि इसमें कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है आहत कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री को संबोधित एक पत्र जिलाध्यक्ष और मुख्य अतिथि को सौंपा जिसमें नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की और आरोप लगाते हुए बताया कि आपराधिक छवि के व्यक्ति को मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को भरी नुकसान हो सकता है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र, नरेन्द्र प्रताप सिंह, कन्हैया सिंह, अभय सिंह मोनू, पंकज शुक्ला, शेरबहादुर सिंह, वीरेन्द्र यादव, जितेन्द्र प्रताप, कतवारू निषाद, विनोद सिंह, नन्दलाल निषाद, अंजनी सिंह, संदीप सिंह, राहुल सिंह, राजेन्द्र सिंह पप्पू, दीपक मिश्रा, अजय सिंह, अवधेश शुक्ला, पवन सैनी सहित सैकड़ों लोगों ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष को पद से हटाए जाने की मांग की है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त आपराधिक छवि वाले नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष का बैठक में जबरदस्त विरोध
RELATED ARTICLES