Friday, June 27, 2025
Homeअम्बेडकरनगरश्रद्धांजलि में सेवा: प्रभावती कैलाश ट्रस्ट करेगा 52 महिलाओं को सिलाई मशीन...

श्रद्धांजलि में सेवा: प्रभावती कैलाश ट्रस्ट करेगा 52 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित

बसखारी, अंबेडकरनगर। आगामी 28 जून को प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. शरद यादव की पत्नी स्वर्गीय श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 52 गरीब एवं असहाय महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरित की जाएंगी।

इस कार्यक्रम को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए रोजगार सृजन का सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। मशीन वितरण के लिए तीन चरणों में नामांकन प्रक्रिया चलाई गई, जिसमें लगभग 75 महिलाओं ने फॉर्म जमा किया। जांच उपरांत 52 महिलाएं पात्र पाई गईं, जिनकी सूची ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की है।

सभी चयनित लाभार्थियों और उनके अभिभावकों को 28 जून, शनिवार को दोपहर 4 बजे से पहले कार्यक्रम स्थल पर एक घंटा पूर्व पहुंचने का आग्रह किया गया है।

डॉ. शरद यादव ने बताया कि पहले 51 मशीनों के वितरण की योजना थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़ाकर 52 कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्व. श्रद्धा यादव की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों विशेषकर महिला सशक्तिकरण के प्रयासों में प्रेरणादायक भूमिका निभाई थी।

उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट द्वारा पूर्व में सामूहिक विवाह, वृक्षारोपण, निर्धन बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना और जरूरतमंदों को समय-समय पर सहायता जैसे विविध सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments